Sagar-खाद की बोरी ₹266 की खाद ₹300 में बेचने का वीडियो वायरल, ओवररेटिंग का आरोप !

 

सागर जिले में किसानों से खाद की बोरी पर अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने कृषि विभाग की कार्यप्रणाली और खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद कृषि विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के अनुसार बरखेड़ी गुरु निवासी किसान आकाश सिंह राजपूत ने आरोप लगाया है कि पुरानी गल्ला मंडी स्थित पवन कृषि सेवा केंद्र पर किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली जा रही है।

 

 

 

 

किसान का कहना है कि कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से टोकन लेने पर खाद की एक बोरी की कीमत 266 रुपये निर्धारित दिखाई जा रही है, लेकिन दुकान संचालक किसानों से प्रति बोरी 300 रुपये वसूल रहा है। आरोप है कि किसानों से खुलेआम अतिरिक्त पैसे लिए जा रहे हैं और मजबूरी में किसान अधिक कीमत चुकाने को विवश हैं। किसान आकाश सिंह ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

 

 

 

 

वीडियो वायरल होते ही कृषि विभाग भी हरकत में आ गया है। उप संचालक कृषि विभाग राजेश त्रिपाठी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी शामिल है।

 

 

 

 

राजेश त्रिपाठी, उप संचालक कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि यदि जिले में कहीं भी खाद, बीज या कृषि सामग्री पर ओवररेटिंग की शिकायत मिले, तो तत्काल कृषि विभाग या कृषि विस्तार अधिकारी को इसकी सूचना दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। खाद की बढ़ती मांग के बीच किसानों से अधिक कीमत वसूलने के आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और क्या दोषियों पर वास्तव में सख्त कार्रवाई होती है या नहीं।


By - sagar tv news
17-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.