चरित्र शंका में भतीजे ने पत्नी और नाबालिग के साथ मिलकर की काका की ह त्या, ईद की दावत बनी मौत का जाल!

 

पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। ईद के दिन रहस्यमय तरीके से लापता हुए सुल्तान पटेल की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनके सगे भतीजे ने अपनी पत्नी और एक नाबालिग के साथ मिलकर की थी। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह चरित्र शंका थी। इस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। मामला एमपी के उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पीरझलार का है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नौशाद को अपने काका सुल्तान पटेल पर पत्नी को लेकर शक था। इसी शक ने एक खौफनाक साजिश को जन्म दे दिया।

ईद के दिन नौशाद ने अपने काका सुल्तान को घर पर खाने के लिए बुलाया। परिजनों को लगा कि त्योहार पर परिवार एक साथ बैठकर खाना खाएगा, लेकिन यह दावत सुल्तान के लिए मौत का जाल साबित हुई। पुलिस के अनुसार, घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर नौशाद ने मोगरी से सुल्तान पर हमला कर दिया और बाद में तौलिए से मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी। इस पूरी वारदात में आरोपी की पत्नी और एक नाबालिग ने भी उसका साथ दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरा और स्विफ्ट कार से ले जाकर यशवंत सागर तालाब के पास झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद वे लगातार परिजनों और पुलिस को गुमराह करने के लिए अलग-अलग कहानियां गढ़ते रहे।

करीब नौ दिन बाद इंदौर के हातोद क्षेत्र में एक सड़ा-गला शव मिला। कपड़ों और टूटे हुए दांत के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान सुल्तान पटेल के रूप में की। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में पुलिस और साइबर टीम ने कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी नौशाद और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। चरित्र शंका में रिश्तों का कत्ल करने वाली यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि शक और गुस्सा किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है। फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल मोगरी, कार और अन्य साक्ष्य जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


By - sagar tv news
17-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.