Sagar- आंधी-बारिश से बचने टीनशेड के नीचे छिपे पति-पत्नी, फिर पत्नी की चली गई जान
सागर जिले में फिर एक बार आंधी-तूफ़ान का कहर देखने को मिला। वहीं आसरा ढूंढना एक दम्पति को इतना महंगा पड़ा की पत्नी को अपनी जान गंवानी पड़ी। टीनशेड गिरने से उसकी चपेट में आई महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि चार लोगों को मामूली चोटें आई थी। घटना सागर जिले के खिमलासा-मालथौन रोड से सामने आई है।
जहां गढ़ोली जवाहर गांव के पास आंधी और बरसात से बचने के लिए बाईक सवार पति-पत्नि सड़क किनारे ढाबे के टीनशेड में छिप गए। इस दौरान और भी कई लोग आ गए थे। लेकिन इसी दौरान आंधी से टीनशेड उखड़कर हवा में उड़ते हुए नीचे गिरा जिससे एक महिला गंभीर घायल हो गयी थी। बताया गया की युवक की पिछले साल ही शादी हुई थी वह अपनी पत्नी के साथ बहन के घर जा रहा था।
घटना खिमलासा थाने के पास गढ़ोली जवाहर गांव के पास हुई। दरअसल अचानक मौसम में बदलाव के बाद तेज बरसात और आंधी चलने लगी। जिससे बचने कुछ बाईक सवार एक ढाबे के टीन शेड में छिप गए। लेकिन तेज आंधी से पूरा टीनशेड उड़कर सड़क तरफ गया लेकिन हवा में वापिस आने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इसी दौरान एक महिला के सिर में गंभीर चोट आने उसने दम तोड़ दिया।
महिला के पति अरविंद अहिरवार ने बताया कि वह दमोह का रहने वाला है। पिछले साल मई में ही उसकी शादी हुई थी। अपनी बहिन की ससुराल गढ़ोली जवाहर गांव आया हुआ था। वहां से घर लौटते समय अपने जीजा और पत्नि के साथ खिमलासा आ रहा था। रास्ते में बहुत तेज बारिश और आंधी आने लगी तो बचने सड़क किनारे एक ढाबे के टीनशेड में छिप गए। वहां और भी लोग आ गए थे। अचानक तेज आंधी से पूरा टीनशेड उड़ गया। जिससे हादसा हुआ। जहां 25 साल की पत्नि अंजलि अहिरवार को सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे खुरई सिविल अस्पताल लेकर आये लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं चार लोगों को चोटें आई थी। जिन्होंने अलग-अलग इलाज कराया।