मामूली बात पर दलित युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों का निकला जुलूस

 

एक दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किये जाने का मामला सामने आया था। जहां गैस सिलेंडर वितरण की बात पर चार युवकों ने मिलकर एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। वहीं घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनका जुलूस निकाला गया। जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। घटनाक्रम एमपी के दतिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बताया गया की शहर के भांडेरी फाटक क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया था। जहां एक दलित युवक के साथ बीच सड़क पर लाठी-डंडों से मारपीट की गयी थी।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की भांडेरी फाटक स्थित बंगर की हवेली निवासी 24 साल के करन वाल्मीकि ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी की बीते 10 जून की सुबह अग्रसेन इंडेन गैस एजेंसी की सिलेंडर वितरण गाड़ी के कर्मचारियों से उसका विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन दोपहर में हुआ विवाद गंभीर साबित हुआ। पीड़ित का आरोप है की दोपहर के समय वीरेंद्र कुशवाह, आकाश कुशवाह, नितिन कुशवाह और एक नाबालिग उसके घर के पास पहुंचे।

 

 

 

 

और सभी ने मिलकर उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे युवक को शरीर में कई जगह चोटें आईं। फरियादी द्वारा की गयी शिकायत में ये भी बताया की मारपीट के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

 

 

 

 

 

घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद उसने कोतवाली थाने में शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने मारपीट, धमकी और SCST एक्ट के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने उनका शहर के प्रमुख मार्गों से पीतांबरा चौराहे तक पैदल जुलूस निकाला और न्यायालय में पेश किया। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने जानकारी दी।------


By - sagar tv news
17-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.