बेटी की शादी और पैसा दोगुना का झांसा! करोड़ों की ठगी कर पति-पत्नी फरार, निवेशकों में हड़कंप

 

करोड़ों रुपये की कथित चिटफंड ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोगों को बेटियों की शादी में आर्थिक मदद और जमा रकम को दोगुना करने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये जमा किए गए और फिर समिति के अध्यक्ष और सचिव फरार हो गए। अब ठगी के शिकार एजेंट और निवेशक न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच रहे हैं। मंगलवार को एमपी के मुरैना में एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रेमनगर, पीपरखेड़ा, मवासीपुरा, उत्तमपुरा, तुस्सीपुरा और अंबाह सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में एजेंट पहुंचे।

 

 

पीड़ितों का आरोप है कि श्रीराधे सर्व समाज समिति के अध्यक्ष अनीता सिंह और सचिव राजवीर सिंह ने लोगों को बेटियों की शादी के लिए सहायता और जमा राशि पर दोगुना रिटर्न देने का लालच दिया। समिति के एजेंट गांव-गांव जाकर लोगों से पैसे जमा करवाते रहे। लेकिन जब निवेशकों को भुगतान करने का समय आया तो समिति संचालक अचानक गायब हो गए। पीड़ित एजेंटों का कहना है कि आरोपियों ने अपना मकान तक बेच दिया और करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जाकर रहने लगे हैं।

 

 

पीड़ित एजेंट लाली खान ने बताया कि वह वर्ष 2015 से समिति से जुड़ी थीं और उनके खुद के करीब 10 लाख रुपये फंस गए हैं। अब जिन लोगों से उन्होंने पैसे जमा करवाए थे, वे लगातार उनसे अपनी रकम वापस मांग रहे हैं। वहीं एक अन्य एजेंट राधेश्याम का कहना है कि उनके करीब 20 लाख रुपये इस कथित ठगी में फंस गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी पुलिस में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित एजेंटों और निवेशकों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की है। बेटियों की शादी और पैसा दोगुना करने के सपने दिखाकर करोड़ों रुपये की कथित ठगी का यह मामला कई परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। अब पीड़ितों की उम्मीद प्रशासन पर टिकी है कि जल्द आरोपियों तक पहुंचकर उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाई जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
17-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.