सागर-फाइनेंस ऑफिस में खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत, कार जब्ती विवाद ने ली जान SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के मकरोनिया स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक अपनी जब्त की गई कार वापस लेने कंपनी के ऑफिस पहुंचा था, जहां विवाद के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। इस घटना ने फाइनेंस कंपनियों की कार्यप्रणाली और ग्राहकों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं मृतक की पहचान राहतगढ़ निवासी नीलेश कुमार जैन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नीलेश ने महिंद्रा फाइनेंस से कार फाइनेंस कराई थी। कार की केवल दो किस्तें बकाया थीं, लेकिन कंपनी ने वाहन को दमोह से जब्त कर लिया था।

 

 

12 जून की दोपहर नीलेश अपनी कार वापस लेने के लिए मकरोनिया स्थित फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचे थे। यहां कार को लेकर उनकी कर्मचारियों से बहस हो गई। इसी दौरान उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। अचानक हुई इस घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक नीलेश गंभीर रूप से झुलस चुके थे। इस दौरान कंपनी के ब्रांच मैनेजर अतुल सिंह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। नीलेश को पहले बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, फिर निजी अस्पताल और बाद में गंभीर हालत में भोपाल एम्स रेफर किया गया था। जहां मंगलवार शाम करीब 6 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

 

परिजनों ने आरोप लगाया है कि कंपनी पिछले कई दिनों से नीलेश पर दबाव बना रही थी। उनका कहना है कि बकाया राशि जमा कराने के बावजूद वाहन वापस नहीं किया गया, जिससे वह मानसिक तनाव में थे। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें पूरी वारदात कैद हुई है। मकरोनिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के बयान तथा परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक कार की किस्तों का विवाद आखिरकार एक परिवार की जिंदगी पर भारी पड़ गया। अब सवाल यह है कि क्या इस घटना के पीछे केवल आर्थिक विवाद था या फिर लगातार बढ़ता मानसिक दबाव भी इसकी वजह बना? इसका जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

 

 


By - sagar tv news
17-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.