अगर आज मैं जिंदा हूँ तो सिर्फ प्रधानमंत्री की योजना की वजह से, नहीं तो मेरा इलाज संभव नहीं था !

 

अगर आज मैं जिंदा हूँ तो सिर्फ प्रधानमंत्री की योजना की वजह से हूँ। अगर मोदी जी की यह योजना नहीं होती तो गरीबी के चलते मेरा इलाज संभव नहीं था। ये कहना है उस हितग्राही का जिसका आयुष्मान योजना के तहत हार्ट का सफल इलाज हुआ है। और वह आज स्वस्थ है। नज़ारा पन्ना जिले के पवई क्षेत्र का है। जहां भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा दौरा करने पहुंचे थे। जहां उनका अलग अंदाज़ देखने को मिला। वीडी शर्मा ने फर्श पर बैठकर लोगों से बातचीत की। उन्होंने आदर्श ग्राम पंचायत शाहनगर के धरमपुरा में हितग्राही संपर्क किया। इस दौरान उनका आत्मीय स्वागत किया गया। वीडी शर्मा ने लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर सीधा संवाद किया।

सांसद वीडी शर्मा ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और पीएम सूर्यघर योजना जैसी प्रमुख योजनाओं का फीडबैक लिया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की। इसी दौरान एक भावुक क्षण देखने मिला। जहां स्थानीय निवासी राजेश राठौर ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत उनके हार्ट का सफल इलाज हुआ है। उन्होंने कहा की अगर मोदी जी की यह योजना नहीं होती, तो गरीबी के चलते मेरा इलाज संभव नहीं था। अगर आज जिंदा हूं तो सिर्फ प्रधानमंत्री की योजना की वजह से।
वीडी शर्मा ने हितग्राहियों से सीधा संवाद करते हुए कई घरों में फर्श पर बैठकर बच्चों को दुलारा और लाभार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं मौके पर मौजूद एसडीएम और तहसीलदार के अलावा पंचायत सचिव को सख्त निर्देश दिए कि जिन पात्र परिवारों तक अभी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा है उन्हें तत्काल चिन्हित कर लाभान्वित किया जाए।

सांसद वीडी शर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश हर मोर्चे पर मजबूत हुआ है।


By - sagar tv news
17-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.