एमपी आ रही महामहिम राष्ट्रपति दो दिन रहेंगी प्रवास पर, इस मंदिर में बिताएंगी 22 घंटे

 

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। जहां वह दो दिन बिताएंगी। जिससे सुरक्षा के मद्देनज़र दर्शन और यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति 18 और 19 जून को एमपी के खंडवा जिले में प्रसिद्ध तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के दौरे पर रहेंगी। जिसको लेकर प्रशासन ने आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति करीब 22 घंटे ओंकारेश्वर में बिताएंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक महामहिम 18 जून को दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुंचेंगी और एनएचडीसी गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी। शाम 6:20 बजे वे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती में शामिल होंगी। इसके बाद रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस में करेंगी।
19 जून को सुबह 10 बजे राष्ट्रपति सिकल सेल जागरूकता और स्वास्थ्य कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम के बाद सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति को ज्योतिर्लिंग दर्शन कराने की जिम्मेदारी मंदिर प्रशासन ने पंडित डंकेश्वर दीक्षित को सौंपी है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत हेलीपैड से एनएचडीसी गेस्ट हाउस और गेस्ट हाउस से मंदिर तक जाने वाले मार्गों को आवश्यकतानुसार बंद रखा जाएगा।
वहीं राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 18 जून को दोपहर 3 बजे के बाद ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिर में आम और वीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दिन वीआईपी टिकट बुकिंग भी नहीं होगी।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ओंकारेश्वर क्षेत्र में विशेष यातायात योजना लागू की गई है। उनके आवागमन के दौरान निर्धारित मार्ग को कुछ समय के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा।--


By - sagar tv news
17-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.