व्यापारी से लूट करने वाले गिरफ्तार! कार अड़ाकर हमला,पुलिस ने लूट का किया खुलासा! | SAGAR TV NEWS |

 

पुलिस ने बुधनी के एक व्यापारी से हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने व्यापारी की कार का पीछा कर रास्ता रोका, मारपीट की और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ईको स्पोर्ट्स कार भी जब्त कर ली है। मामला एमपी के नर्मदापुरम का है। जब 12 जून की देर रात का है। बुधनी निवासी व्यापारी नारायण सिंह उर्फ राहुल सिंह राजपूत अपने साथी शैलेन्द्र परिहार और उनकी पत्नी के साथ नर्मदापुरम से बुधनी लौट रहे थे। इसी दौरान परमश्री गार्डन के पास एक ईको स्पोर्ट्स कार उनका पीछा करने लगी। कुछ दूरी पर यश ढाबे के आगे आरोपियों ने कार अड़ाकर उनका रास्ता रोक लिया।

 

 

आरोपियों ने पहले शैलेन्द्र परिहार और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। जब व्यापारी नारायण सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया और उनके गले से सोने की चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और साइबर सेल सक्रिय हो गई। पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ईको स्पोर्ट्स कार क्रमांक DL-10-CH-8934 को ट्रेस कर लिया और चार आरोपियों रितिक गोस्वामी, हरिओम गोस्वामी, ओमप्रकाश गोस्वामी और सुदीप गौर को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन को बेचकर प्राप्त 8 हजार 100 रुपये और वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। इस पूरे मामले के खुलासे में देहात थाना प्रभारी उषा मरावी, पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महज कुछ मिनटों में हुई इस लूट की गुत्थी पुलिस ने तकनीक और सीसीटीवी की मदद से सुलझा ली। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं उनका संबंध अन्य लूट की घटनाओं से तो नहीं है।

 

 


By - sagar tv news
17-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.