Sagar- नीलेश जैन की मौत, झुलसे ब्रांच मैनेजर को सागर से एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया

 

सागर के मकरोनिया स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में हुए कांड ने एक दुखद मोड़ ले लिया है। आग में गंभीर रूप से झुलसे कार मालिक नीलेश जैन की भोपाल एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने की कोशिश में झुलसे ब्रांच मैनेजर अतुल सिंह तोमर को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया है। मामले को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

 

 

 

 

राहतगढ़ निवासी नीलेश जैन ने कुछ दिन पहले मकरोनिया स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। घटना में वह करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे। गंभीर हालत में पहले उन्हें सागर से भोपाल एम्स रेफर किया गया, जहां मंगलवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

 

 

 

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव राहतगढ़ लाया गया, जहां बड़ी संख्या में परिजन, समाजजन और स्थानीय लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंत्येष्टि के दौरान फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ लोगों में गहरा आक्रोश दिखाई दिया।

परिजनों का आरोप है कि नीलेश ने महिंद्रा फाइनेंस से कार फाइनेंस कराई थी और केवल दो किस्तें बकाया थीं। इसके बावजूद कंपनी के कर्मचारियों ने उनकी कार जब्त कर ली और लगातार मानसिक दबाव बनाया। परिवार का दावा है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने कदम उठाया।

 

 

 

 

वहीं, घटना के दौरान आग बुझाने की कोशिश में ब्रांच मैनेजर अतुल सिंह तोमर भी करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गए थे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बुधवार को ढाना हवाई पट्टी से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अब इस पूरे मामले की जांच मकरोनिया पुलिस कर रही है। पुलिस परिजनों द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों और घटना की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। जांच के निष्कर्षों पर ही तय होगा कि यह सिर्फ एक दुखद हादसा था या इसके पीछे किसी की जिम्मेदारी भी है।


By - sagar tv news
18-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.