भाजपा नेता पति की पत्नी ने दी जान ! पति, सास-ससुर पर केस दर्ज होते ही फरार

 

एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भाजपा से जुड़े एक नेता की पत्नी ने कथित तौर पर पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामले की जांच के बाद भाजपा नेता संजय चुंडावत, उनकी मां और पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी पति घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

 

 

 

मामला मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के उजागरिया गांव का है। जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता संजय चुंडावत की पत्नी वर्षा चुंडावत ने बीते सोमवार अपने घर में अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया था। गंभीर हालत में उन्हें पहले पिपलियामंडी और बाद में मंदसौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

 

 

आरोप है कि वर्षा की मौत के बाद पति संजय चुंडावत बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने पैतृक घर ले गया। इसकी जानकारी मिलने पर मृतका के माता-पिता और रिश्तेदार मंदसौर पहुंचे, जहां उनके साथ कथित अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल भेजा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच के बाद पिपलियामंडी थाना पुलिस ने भाजपा नेता संजय चुंडावत सहित सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

मृतका वर्षा चुंडावत ग्राम पंचायत में महिला पंच रह चुकी थीं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कपड़े की थैलियां बनाने का प्रशिक्षण भी देती थीं। सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2023 में सम्मानित भी किया गया था। इधर, यह भी सामने आया है कि संजय चुंडावत पर पहले भी फर्जी नारकोटिक्स अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने के आरोप लग चुके हैं। एक समाजसेवी और सम्मानित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर वर्षा की मौत के पीछे की सच्चाई क्या है और फरार आरोपी कब तक कानून के शिकंजे में आएगा।


By - sagar tv news
18-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.