शादी से लौट रहे युवक को घेरकर की अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर गई जान, हमलावर हुए फरार !

 

शादी समारोह से घर लौट रहे युवक के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैलाई गयी। युवक को घेरकर उस पर गोलियों से अंधाधुंध फायरिंग की गयी। बताया गया की रात के समय करीब 15 राउंड फायर किये गए। जिससे पूरा इलाका दहल उठा। जब तक युवक को अस्पताल ले जाया जाता उसकी जान जा चुकी थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गयी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना दतिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सिद्धार्थ नगर कॉलोनी से सामने आई। जहां लोग बुरी तरह सहम गए।

 

 

 

 

मृतक की पहचान गल्ला मंडी निवासी विशाल कुशवाहा उम्र 24 साल के रूप में हुई है जो एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है की कार में सवार होकर पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने विशाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं। जिनमें कई गोलियां विशाल के सिर और सीने में जा लगीं। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल विशाल कुशवाहा को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक विशाल रात करीब 10 बजे अपने एक रिश्तेदार की शादी से कार से घर लौट रहा था। वह जैसे ही सिद्धार्थ कॉलोनी की सुनसान गली में पहुंचा। पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया। विशाल कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कार पर भी गोलियों के निशान हैं। वारदात के बाद सिद्धार्थ कॉलोनी में दहशत फैल गई। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा रहे।
पुलिस की माने तो मर्डर के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। परिजनों से पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का कहना है कि विशाल का किसी से विवाद चल रहा था या नहीं, इस एंगल पर भी जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
18-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.