मोड़ पर आमने-सामने आ गए यात्री बस और ट्रक, 6 पहुंचे अस्पताल, मची अफरा-तफरी
सुबह के समय एक यात्री बस और ट्रक में जबरदस्त तरीके से भिड़ंत हो गई। जिसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मचना शुरू हो गयी। अचानक हुए इस हादसे से लोग सहम गए। वहीं इस दौरान करीब 6 लोग घायल हुए हैं। जिन्हे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र से सामने आई है।
बताया जा रहा है की सिवनी-बालाघाट मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए। यह हादसा बेहरई गांव के पास स्थित मोड़ पर हुआ। जहां बालाघाट की ओर से आ रही यात्री बस और सिवनी की तरफ जा रहे ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। संभवतः ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है की दोनों चालक नियंत्रण नहीं रख सके और भिड़ंत हो गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बस के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। इस दौरान बस में सवार 5 यात्री और ट्रक चालक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। जहां स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरघाट पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा की आखिर दुर्घटना हुई कैसे। गनीमत की बात ये है की कोई जनहानि नहीं हो पाई।------