शादी में निमंत्रण खाने के दौरान दो भाइयों को घेरकर पीटा, जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस देखती रही !

 

शादी समारोह में निमंत्रण के दौरान खाना खाने जाते समय दो भाइयों का कुछ लोगों से विवाद हो गया। और देखते ही देखते हाथापाई भी होने लगी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। करीब आधा दर्जन लोगों ने एक युवक के साथ बेरहमी से लात-घूंसों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हुआ है। हैरानी की बात ये है की डायल 112 की पुलिस के सामने ही पिटाई होती रही और पुलिस तमाशबीन बनी रही। सामने आया ये मामला मुरैना जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत माधौपुरा की पुलिया स्थित एक निजी गार्डन का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

बताया जा रहा है की डायल 112 में मौजूद सिपाही के शरीर में प्लेट डली होने की वजह से मारपीट कर रहे युवकों को रोक नहीं पाए। इस मारपीट में वृंदा परमार को चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मिली जानकारी के मुताबिक सिद्ध नगर में रहने वाला वृंदा परमार और गज्जू परमार उर्फ गजराज रात के समय दल्ली गार्डन में आयोजित शादी समारोह में न्यौता खाने जा रहे थे। तभी करीब आधा दर्जन युवकों की नजर वृंदा परमार पर पड़ी तो युवकों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

 

 

 

जिससे उसे चोटें आई हैं। वृंदा को बचाने उसका बड़ा भाई गज्जू भीड़ के बीच पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद डायल 112 में सवार आरक्षक ने भीड़ को मारपीट करने से नहीं रोका। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया की वृंदा को शंका के आधार पर पीटा गया।

मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है की मारपीट मामले में चार अज्ञात आरोपियों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पिटाई किस वजह से की गयी ये पता लगाया जा रहा है। जांच भी की जा रही है।------


By - sagar tv news
18-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.