Sagar- नींव की खुदाई में निकला खजाना! मिले 49 चांदी के प्राचीन सिक्के, मची सनसनी

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र में एक मकान की नींव खुदाई के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे गांव को हैरान कर दिया। मजदूरों को जमीन के अंदर से एक घड़ा मिला और जब उसे खोला गया तो उसमें 49 चांदी के प्राचीन सिक्के निकले। सिक्कों की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। मामला गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम रेगुवां का है। यहां निवासी दयाल अहिरवार अपने नए मकान का निर्माण करा रहे थे। बुधवार को मकान की नींव की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों की फावड़ी किसी ठोस वस्तु से टकराई। जब सावधानी से मिट्टी हटाई गई तो जमीन के अंदर एक पुराना घड़ा दिखाई दिया।

घड़े को बाहर निकालकर खोला गया तो उसमें चांदी के दर्जनों सिक्के भरे हुए थे। अचानक खजाने जैसी इस खोज की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि बरामद सिक्कों पर उर्दू और फारसी लिपि में लेख अंकित हैं। सिक्कों की बनावट और स्वरूप को देखकर शुरुआती तौर पर इन्हें मुगलकालीन माना जा रहा है। हालांकि इनकी वास्तविक उम्र और ऐतिहासिक महत्व का खुलासा विशेषज्ञ जांच के बाद ही हो सकेगा।

सबसे खास बात यह रही कि मकान मालिक दयाल अहिरवार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सभी 49 चांदी के सिक्के गढ़ाकोटा थाने में जमा करा दिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने सिक्कों को सुरक्षित जब्त कर लिया और तहसीलदार तथा पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दे दी। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शिवम दुबे ने बताया कि कुल 49 चांदी के सिक्के बरामद हुए हैं। सिक्कों की जांच के लिए संबंधित विभागों को सूचना भेजी गई है और विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद इनके ऐतिहासिक महत्व का पता चल सकेगा। सवाल यह है कि आखिर ये सिक्के जमीन के अंदर कब और किसने छिपाए थे? क्या यह किसी पुराने खजाने का हिस्सा है या इतिहास का कोई अनसुलझा रहस्य? इसका जवाब अब पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही सामने आएगा।


By - sagar tv news
18-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.