सागर- विधवा बहु ने ससुर को ही लूट लिया, पुरुष मित्र के साथ निकाले 5 लाख, आरोपी गिरफ्तार बहु फरार

 

सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां विधवा बहु ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर अपने ही ससुर को लूट लिया। पहले तो दोनों ने ससुर को डरा धमकाकर बीस हजार रूपये छीन लिए साथ ही आधार कार्ड और कीपेड मोबाइल भी ले गए। जिसके बाद यूपीआई पिन जेनरेट कर खाते से पांच लाख रूपये भी निकाल लिए। मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि बहु अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

 


यह पूरा मामला बीना के हड़कारी गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक करीब साढ़े तीन महीने पहले एक विधवा बहु ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर अपने ससुर के साथ लूट, धोखाधड़ी और चोरी की घटना को अंजाम दिया था। ससुर ने बीते 14 जून को मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए मामले का खुलासा कर महिला के पुरुष मित्र को गिरफ्तार किया।

 



बताया गया की चतुर्भुज रैकवार ने बीते 14 जून को बीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की 6 मार्च 2026 को उसकी बहू सुनीता रैकवार अपने मित्र माखन पवार के साथ घर आई। दोनों ने चतुर्भुज रैकवार से मोबाइल, आधार कार्ड और 20 हजार रूपए मांगे। कारण पूछने पर आरोपी माखन पवार ने चाकू दिखाकर धमकाया और फरियादी से कीपेड मोबाइल, आधार कार्ड और 20 हजार रूपए लूट लिए।

 

आरोपियों ने धमकी दी की अगर घटना किसी को बताई तो जान से खत्म कर देंगे। इस डर से फरियादी ने किसी को कुछ नहीं बताया। फरियादी का खाता नंबर और आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक था। युवक ने यूपीआई पिन जनरेक्ट कर मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजी जो आरोपी के पास था। इसके जरिए आरोपी ने पांच लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। जिसके पास से पुलिस ने 5 हजार रुपए नगद, एक बाइक और चाकू जब्त किया है।
मामले में थाना प्रभारी अनूप यादव ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
18-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.