सागर- युवक ने लोन लिया, किश्त भर रही थी युवती, फिर प्रताड़ित होकर दे दी जान, आरोपी गिरफ्तार

 

सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में एक युवती किराए के मकान में रह रही थी। अचानक उसने अपनी जान दे दी। जिसके बाद सनसनी फ़ैल गयी। साथ ही किसी को ये समझ में नहीं आया की आखिर उसने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया था। लेकिन अब चौंकाने वाली बात सामने आई है बताया गया की उसके साथी ने उसके नाम पर लोन लिया जिसकी किश्त भी वही भर रही थी और परेशान होकर उसे बड़ा कदम उठाना पड़ा था। बता दें की यह पूरी घटना बीना थाना क्षेत्र के खिरिया वार्ड से सामने आई थी। जहां बीते करीब ढाई महीने पहले ही प्राइवेट नौकरी करने वाली युवती ने अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया गया की पुलिस ने घटना स्थल पर मिले एक पत्र के आधार पर जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती के साथ काम करने वाले उमेश चढार ने युवती के नाम से बैंक लोन कराकर खुद ही उसका उपयोग किया। लेकिन किश्त युवती भर रही थी। उमेश चढार लोन की किस्त न भरकर धमकी देने लगा। जिससे प्रताड़ित होकर युवती ने बड़ा कदम उठा लिया था। आरोपी उमेश चढार निवासी गणेश वार्ड बीना को गिरफ्तार किया गया। जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया।
बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने मामले में जानकारी दी।--


By - sagar tv news
18-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.