चरित्र शंका में ढाबा संचालक की हत्या ! 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री

 

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। राजपूत ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे चरित्र को लेकर उपजा शक मुख्य वजह था। आरोपी ने पहले युवक को भरोसे में लिया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके सिर में गोली मार दी। दरअसल, शोभापुर निवासी 28 वर्षीय सचिन पुर्विया का शव पांजरा रोड स्थित रानी पिपरिया नहर पुलिया के पास मिला था। युवक के सिर में गोली लगी हुई थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के भाई राजू उर्फ राजकुमार पुर्विया की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

 

 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की और तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। मोबाइल लोकेशन, संदिग्ध गतिविधियों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस का संदेह बुधनी के होलीपुरा निवासी 30 वर्षीय विवेक गुर्जर पर गया। पुलिस ने विवेक गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसे मृतक सचिन के चरित्र पर संदेह था और इसी वजह से उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।

 

 

योजना के तहत वह सचिन को राजपूत ढाबा से अपने साथ बाइक पर बैठाकर पांजरा रोड स्थित रानी पिपरिया नहर पुलिया तक ले गया। वहां सुनसान जगह देखकर उसने देशी पिस्टल निकाली और सचिन के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सचिन की मौके पर मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देशी पिस्टल, वारदात में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
18-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.