Sagar- 2500 रिश्वत लेट पकड़ी गई एमएलबी स्कूल की महिला बाबू, पैसो के चक्कर में अटका था काम

 

सागर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग की एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, लेखापाल गांधाली कदम ने स्कूल में पदस्थ शिक्षक गेंदाराम अहिरवार से एरियर राशि निकालने के एवज में 3 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। और 2500 रूपये में सौदा तय किया था, शिक्षक ने लोकायुक्त में इसकी शिकायत की थी, शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन किया और कार्रवाई की योजना बनाई।

 

 


बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता शिक्षक ने तय योजना के अनुसार 2500 रुपये की रिश्वत की राशि लेखापाल को दी। जैसे ही गांधाली कदम ने अपने कैबिन के अंदर रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
यह पूरा मामला सागर के सांदीपनी स्कूल परिसर का है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शिक्षक का आरोप है की पैसे नहीं देने से अक्टूबर 2025 से उसका काम अटका हुआ था इधर सागर लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत सिंह ने इस पुरे मामले की जानकारी दी

 

 


By - sagar tv news
18-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.