Sagar-चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर पुलिस से टकराव, मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

 

सागर में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में महिला कांग्रेस का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। संविधान चौक पर हुए इस प्रदर्शन ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया।

 

 

 

 

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर और जिला शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महिला कांग्रेस नेत्री डॉ. किरणलता सोनी के नेतृत्व में धर्मश्री संविधान चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला दहन रोकने के लिए वाटर कैनन का उपयोग किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जारी रखा।

 

 

 

 

 

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने निष्पक्षता खो दी है और विपक्ष की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। उनका कहना था कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी।

 

 

 

 

 

महिला कांग्रेस नेत्री डॉ. किरणलता सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सम्मान की बात तो करती है, लेकिन जब एक वरिष्ठ महिला नेता का नामांकन रद्द होता है तो न्याय नहीं मिलता। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध, महिलाओं पर अत्याचार और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मीनाक्षी नटराजन को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

 

 

 

प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, पार्षद रोशनी वसीम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। फिलहाल मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज होता दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि इस राजनीतिक लड़ाई का अगला पड़ाव क्या होगा।


By - sagar tv news
19-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.