Sagar- पार्षद ने महिलाओं से किया अपमानजनक व्यवहार, महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप !

 

सागर जिले के देवरी के एक वार्ड पार्षद पर महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने इस बात की शिकायत थाने में भी की है। दरअसल बताया जा रहा है की महिलाएं कुछ समस्याएं लेकर कौशल किशोर वार्ड के पार्षद दिलीप कोष्टी के पास पहुंची थी। जब महिलाएं उन्हें समस्याओं से अवगत करा रही थी। आरोपी है की तभी पार्षद ने न सिर्फ महिलाओं से बदतमीजी की बल्कि जाती सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल करते हुए उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद महिलाएं नगर पालिका कार्यलय पहुंची और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यवाई की मांग भी की गयी।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक देवरी के कौशल किशोर वार्ड में नाली निर्माण और सफाई की समस्या को लेकर वार्ड की कई महिलाएं शिकायत लेकर वार्ड पार्षद दिलीप कोष्टी के निवास पर पहुंचीं। महिलाओं का आरोप है कि समस्या बताने और समाधान की मांग करने पर पार्षद ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही आरोप लगाया की पार्षद ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित करते हुए वहां से भगा दिया। जिसके बाद नगर पालिका परिसर में महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की।

 

 

 

 

 

महिलाओं का कहना है की वह समस्याओं को लेकर पार्षद के पास पहुंची थी लेकिन उन्होंने अपमानजनक व्यवहार किया। महिलाओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।------


By - sagar tv news
19-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.