Sagar- निगम की जिला अस्पताल के सामने कार्यवाई, 19 विज्ञापन बोर्ड किये जप्त, दुकानदारों को दी चेतावनी !

 

सागर में फिर एक बार नगर निगम की टीम द्वारा सख्ती अपनाई गयी है। जहां जिला अस्पताल के सामने सड़क पर रखे हुए करीब 19 विज्ञापन बोर्डों को जप्त किया गया है। वहीं यातायात बाधित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई भी की गयी है। निगम की इस कार्यवाई से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की नगर निगम आयुक्त के निर्देषानुसार अतिक्रमण अमले ने जिला अस्पताल के सामने कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से विज्ञापन बोर्ड और अन्य सामग्री रखकर यातायात में व्यवधान करने वाले दुकानदारों के खिलाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए 19 बोर्ड जब्त किए।

 

 

 

 

 

दरअसल जिला अस्पताल के आस-पास का इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है। बाजू से ही बीएमसी भी है। जिससे लगातार वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। लेकिन दुकनदार सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर देते हैं साथ ही विज्ञापन के बोर्ड भी यहां-वहां रख देते हैं जिससे यातायात प्रभावित होता है। जिससे इलाज कराने आने वाले मरीजों उनके परिजनों और आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

 

 

 

 

यहां हर रोज सैंकड़ों की संख्या में लोगों की आवाजाही लगी रहती है। जब टीम निरीक्षण करने पहुंची तो कई अनियमितताएं मिली। जिसके बाद अतिक्रमण अमले ने कार्यवाई करते हुए बोर्ड जप्त किये। साथ ही दुकानदारों को सार्वजनिक मार्गों और सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी।

 

 

 

नगर निगम आयुक्त के मुताबिक शहर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन और नागरिकों की सुविधा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अन्य जगहों से भी अतिक्रमण हटाए जाने की बात कही गई।------


By - sagar tv news
19-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.