मर्डर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की गई जान, तबियत बिगड़ी और नहीं बच सका !
मर्डर के मामले में सेन्ट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की तबियत खराब हुई। उसे वाहन द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की जान संदिग्ध परिस्थितियों में गई है। मामले में परिजनों ने संदेह जताते हुए कहा की युवक से कुछ दिन पहले ही मुलाकात हुई थी तब वह ठीक था। लेकिन अचानक उसकी तबियत खराब होने और दस मिनिट बाद ही जान जाने की खबर दी गयी।
मामला ग्वालियर सेन्ट्रल जेल से सामने आया है। परिजनों ने मारपीट की आशंका जताई है। मर्डर के मामले में युवक नरेंद्र प्रजापति आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। बताया गया की रात को अचानक कैदी की तबियत ख़राब हुई उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मामले में परिजनों ने जांच की मांग की है। बताया गया की कैदी युवक के पिता नहीं है विधवा माँ का नरेंद्र ही सहारा था लेकिन अब वह भी इस दुनिया से चला गया।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर सेन्ट्रल जेल में मर्डर के प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी नरेंद्र प्रजापति की जान गई। उसकी उम्र 31 साल थी। वह दतिया का रहने वाला था। पुलिस का कहना है की शाम के समय उसकी तबियत ख़राब हुई थी। उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी जान चली गई।
वहीं कैदी के परिजनों ने बताया कि जेल से शाम को घर पर फोन आया था कि नरेंद्र की तबियत ख़राब हो गई है उसके 10 मिनट बाद दोबारा फोन आया की उसकी जान चली गयी है। परिजनों का कहना है की बीते दिनों जब उससे मुलाकात हुई थी तब ठीक था। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ की उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने कहा उसके सिर और हाथ पर चोट के निशान हैं। जिससे उन्होंने मारपीट का अंदेशा जताया है साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की गयी है।