कौन है अज्ञात बदमाश जो रात के अंधेरों में पहुंचा रहा किसानों को नुक्सान, काट कर फेंक रहा फसल

 

किसानों को बेमौसम आंधी-तूफ़ान और बारिश के अलावा अन्य वजह से नुकसान उठाना पड़ता है मेहनत पर पानी फिर जाता है लेकिन बदमाशों ने किसानों का परेशान करने का नया तरीका निकाला है। वह अब खेतों में जाकर केलों के पेड़ों से लूंगर यानि बंच काटकर फेंक रहे हैं। जिससे किसानों को नुक्सान उठाना पड़ रहा है एक के बाद एक किसान को निशाना बनाया जा रहा है।

 

 

 

 

आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें एमपी के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अड़गांव की हैं। जहां अज्ञात बदमाश रात के अंधेरों में किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। करीब तीन किसानों के लूंगर केले की बंच काटकर फेंकी गई है। ताजा मामले में किसान को करीब डेढ़ लाख रूपये का नुक्सान हुआ है। दिलचस्प बात ये है की एक ही परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

बुरहानपुर के अड़गांव में खेतों में तैयार हो रही केले की फसल पर दराती चलाई जा रही है। करीब चार दिन पहले किसान छोटू साहेबराव चौधरी की फसल को नुकसान पहुंचाया गया। जिसके बाद अब ग्राम पंचायत अड़गांव के उप सरपंच काशीनाथ निंबाजी चौधरी, संजय बिजलाल चौधरी और विजय प्रकाश चौधरी के खेतों को निशाना बनाया गया।

 

 

 

 


बताया गया की अज्ञात बदमाशों ने रात के समय खेत में घुसकर करीब 200 छोटे केले के लूंगर काटकर जमीन पर फेंक दिए। जिससे किसानों को काफी नुक्सान हुआ। वहीं इससे पहले भी इसी परिवार के किसान को लगभग 60 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया जा चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है।
किसानों का कहना है की वह मेहनत कर और पैसे लगाकर फसल तैयार करता है लेकिन उसकी मेहनत को बर्बाद कर आर्थिक नुक्सान भी पहुंचाया जा रहा है।

 

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।------


By - sagar tv news
19-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.