हैरान और परेशान युवक चलने लगा बिजली के हाईटेंशन तारों पर, एक घंटे तक अटकी रहे लोगों की सांसें !

 

एक युवक बिजली के पोल पर पहुंचा और हाईटेंशन लाइन के तारों पर चलने लगा। पहले किसी को कुछ भी समझ में नहीं आया की आखिर माजरा क्या है। लेकिन ये नज़ारा देख हड़कंप मच गया। युवक कौन है वह ऐसा क्यों कर रहा है लेकिन उसकी इस हरकत से लोगों की सांसें थम सी गई। करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। तस्वीरें राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके की हैं। बाद में मालूम हुआ की युवक हरदा जिले के पोस्ट ऑफिस का पूर्व कर्मचारी है जिसे नौकरी से निकाल दिया गया है और वह बहाली की मांग को लेकर भटक रहा है जब अधिकारीयों से मुलाकात नहीं हुई तो उसने ऐसा तरीका अपनाया। करीब एक घंटे बाद युवक को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।

बताया गया की भोपाल के एमपी नगर इलाके में शासकीय प्रेस के सामने स्थित बिजली के ऊंचे खंभे पर युवक चढ़ गया। और नीचे से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के तारों पर चलने लगा। लोग दंग रह गए। लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। घटना का हैरान करने वाला वीडियो भी सामने आया है।

युवक की पहचान 42 साल के श्रवण कुमार के रूप में हुई। जो हरदा का रहने वाला है। श्रवण कुमार गुरुवार सुबह हरदा से भोपाल पहुंचा था और सीधे एमपी नगर स्थित पोस्ट ऑफिस गया। वह अपनी नौकरी पर दोबारा बहाली की मांग को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलना चाहता था। काफी प्रयास के बाद भी अधिकारियों से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई तो निराशा और आक्रोश में बाहर आया और पास ही मौजूद बिजली के पोल पर चढ़कर हाई टेंशन लाइन तक पहुंच गया।
पूछताछ में बात सामने आई की श्रवण कुमार करीब पांच साल पहले तक हरदा पोस्ट ऑफिस में एक अस्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। उसके खिलाफ एक आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद विभाग ने उसे नौकरी से हटा दिया था। तब से वह लगातार खुद को बेकसूर बताते हुए सेवा में दोबारा बहाल होने की कोशिशें कर रहा है। लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही।
घटना की सूचना मिलने के बाद एमपी नगर थाना पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। हालात की गंभीरता को देखते हुए पहले भीड़ को हटाया। इसके बाद अधिकारियों ने युवक से बातचीत शुरू की और उसे समझाइश दी। 57 मिनिट तक चले घटनाक्रम के बाद युवक माना जिसके बाद उसे नीचे उतारा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।--


By - sagar tv news
19-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.