Sagar-शराबी ड्राइवर की लापरवाही ने ली जान! पेड़ से टकराकर पल टा ऑटो, बुजुर्ग की मौ त, 7 घा यल

 

मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार और कथित लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रजवांस रोड स्थित मुढ़िया फार्म के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं, एक बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए। आरोप है कि ऑटो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था और हादसे के बाद वह यात्रियों के मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, ऑटो खुरई से सवारियां लेकर बंगेला की ओर जा रहा था। ऑटो कुछ ही दूरी तय कर पाया था कि मुढ़िया फार्म के पास अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया और पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में ऑटो में सवार लक्ष्मी विश्वकर्मा निवासी इमलिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विमला बाई यादव, रामदास अहिरवार, हीरालाल अहिरवार, रामदुलारी आदिवासी, गुलाबरानी अहिरवार, देवी आदिवासी और क्रांति यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल डायल-112 की सहायता से खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों का आरोप है कि ऑटो चालक शराब के नशे में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद चालक घायलों की मदद करने के बजाय उनके मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल एक परिवार ने अपने सदस्य को खो दिया है और कई लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई कब होगी?


By - sagar tv news
19-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.