Sagar-कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल, CMHO कार्यालय में आधे कर्मचारी गायब!

 

सागर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यानी CMHO कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कलेक्टर प्रतिभा पाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गईं। निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। कार्यालय में पदस्थ 42 अधिकारियों और कर्मचारियों में से 21 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिसके बाद कलेक्टर ने तुरंत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न शाखाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्थापना शाखा, लिपिक शाखा और नेशनल हेल्थ मिशन यानी एनएचएम यूनिट समेत कई विभागों में पहुंचकर रिकॉर्ड और फाइलों की स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई, जहां चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। कुल 42 कर्मचारियों में से 21 कर्मचारी बिना सूचना और स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। स्थिति देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सीधे आम जनता और मरीजों से जुड़ा हुआ विभाग है। ऐसे में कर्मचारियों की लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय की साफ-सफाई, फाइलों के व्यवस्थित रखरखाव और समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। अब सवाल यह है कि जब स्वास्थ्य विभाग जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों में आधे कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिलें, तो आम लोगों को समय पर सेवाएं कैसे मिलेंगी?


By - sagar tv news
19-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.