बोतल में पेट्रोल न देने पर युवकों ने पेट्रोल पंप पर मचाया उत्पा-त, कर्मचारियों को पी-टा,CCTV में कैद

 

शासन के आदेश अनुसार बोतल-कुप्पों और ड्रमों में डीजल-पेट्रोल देने पर रोक लगा दी गयी है। जिसका असर ये हो रहा है की लोग उग्र हो रहे हैं और पेट्रोल पंपों पर विवाद के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसी तरह का एक नज़ारा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है जहां बोतल में पेट्रोल न देना पंप कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। गुस्साए युवकों ने कर्मचारियों की बुरी तरह पिटाई कर दी। ये नज़ारा एमपी के शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां एक पेट्रोल पंप अचानक दंगल बन गया।

बताया गया की पेट्रोल की बात पर पेट्रोल पंप पर जमकर मारपीट और हंगामा हो गया। बोतल में पेट्रोल देने से इनकार करने पर कुछ युवकों ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढार रोड के रायजादा एंड संस पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। दरअसल युवकों को बोतल में पेट्रोल देने से कर्मचारियों ने इंकार कर दिया। जिसके बाद युवकों ने हंगामा करते हुए मारपीट कर दी। बताया गया की कर्मचारियों ने युवकों को सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए पेट्रोल देने से इंकार किया था। बस इसी बात पर से उन्होंने बवाल काट दिया। पहले युवकों ने अभद्रता की, इसके बाद गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी। युवकों ने कर्मचारियों को चप्पलों से तक पीटा। वहीं अग्निशमन सुरक्षा उपकरण उठाकर हमला करने का भी प्रयास किया। उत्पात मचाने के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। घटना के बाद पेट्रोल पंप प्रबंधन ने थाने में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।-


By - sagar tv news
20-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.