पानी की गंभीर समस्या से लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर बर्तन रखकर किया चक्काजाम

 

पानी की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग सड़कों पर उतर आये। दर्जनों की संख्या में लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जिनमें महिलाएं खाली बर्तन लेकर सड़क पर ही बैठ गयी और प्रदर्शन किया गया। गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। जिस वजह से रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गयी। मामला डिंडौरी जिले से सामने आया है। जहां जिला मुख्यालय से नजदीक कनईसांग गांव में पेयजल संकट को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।

 

 

 


बताया गया की नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति न होने से नाराज ग्रामीणों ने जबलपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर खाली बर्तन रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था की कई दिनों से उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। जिससे जन जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
मौके पर समझाइश देने प्रशासनिक अमला भी पहुंचा। लेकिन लोग बात मानने तैयार नहीं थे और इस बात पर अड़े थे की पानी की समस्या को दूर किया जाये।

 

 

 

 

 

लोगों के सड़क पर प्रदर्शन करने की वजह से सड़क जाम हो गयी थी। वाहनों चालकों के अलावा अन्य लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। साथ ही जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की जा रही थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयों ने लोगों को समझाइश दी। लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए थे। उनका कहना था की गांव में पेयजल को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसका समाधान किया जाए। काफी समझाइश के बाद लोग माने। वहीं प्रशासन ने उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया है।------


By - sagar tv news
20-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.