पुलिस की सतर्कता से टल गई गैंग-वार की वार-दात, 6 आरोपियों से 2 अवैध कट्टे और 6 कारतूस बरामद !
पुलिस की सतर्कता से गैंगवार की एक कथित वारदात होने से टल गयी। दरअसल पुलिस रात के समय गश्त कर रही थी। तभी कुछ युवक संदिग्ध दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोककर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से दो अवैध पिस्टल और 6 ज़िंदा कारतूस बरामद किये गए। जिन्हे पुलिस ने बरामद करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्यवाई एमपी के रतलाम जिले की औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने की है। बताया जा रहा है की युवक गैंग बनाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। युवकों का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। जिसके बाद से वह गैंग बनाकर रह रहे थे। 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रतलाम औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने संभावित गैंगवार और बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते नाकाम कर दिया। इस दौरान बाइक और स्कूटी पर सवार 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किये गए। बताया गया की रतलाम जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवकों को रोका था। तलाशी लेने पर उनके पास से दो अवैध पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एसपी अमित कुमार ने मामले का खुलासा किया। उनका कहना है की पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया की उनका कुछ लोगों से विवाद चल रहा था और वे गैंग बनाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा। एक आरोपी को पकड़ने टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।--