Sagar-दो तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत, महिला पर गिरी बाइक; तीन लोग पहुँचे अस्पताल | SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत ने तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद एक बाइक उछलकर सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही महिला के ऊपर जा गिरी।

घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा चौराहे के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मैकेनिक नईम खान अपनी बाइक से महाराजपुर से देवरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिजौरा निवासी दयाराम उर्फ भूरे अहिरवार अपनी बाइक से हाईवे पार करने का प्रयास कर रहे थे।

इसी बीच दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

लेकिन इस दुर्घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि सड़क किनारे एक महिला बस का इंतजार कर रही थी। बताया जा रहा है कि महिला अपनी ससुराल गौरझामर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। अचानक टक्कर के बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर सीधे महिला के ऊपर जा गिरी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए देवरी के शासकीय अस्पताल भेजा गया।

 

फिलहाल पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एक बार फिर तेज रफ्तार सड़क पर जानलेवा साबित हुई है।


By - sagar tv news
20-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.