नकाबपोश बदमाशों ने घर पर की फाय-रिंग,कार का कांच भी तोड़ा, 35 लाख देने के बाद एक करोड़ की मांग !

 

दो बाइकों पर सवार होकर आये चार नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान पर फायरिंग कर दी। जिससे पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गयी। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये हैं जिसमें फायरिंग किये जाने की घटना साफ़-साफ़ कैद हुई है। वहीं तस्वीरों में दो बाइकों पर चार नकाबपोश बदमाश नज़र आ रहे हैं। सामने आया मामला एमपी के रतलाम जिले के डीडी नगर थाना क्षेत्र के सैफई नगर का है। जहां हमलावरों ने गोली चलाकर सनसनी फैला दी। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लेते ये जांच पड़ताल की। शुरूआती जांच में पैसों के लेनदेन का मामला सामने आया है।

डीडी नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में एक मकान पर फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी राकेश पांडरो, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम पहुंची। जहां घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

बताया जा रहा है की बदमाशों ने कार के कांच को भी तोड़ दिया। इस दौरान कट्टा अंदर ही रह गया। इसके बाद बदमाश तुरंत भाग खड़े हुए। पड़ोसी ने पीड़ित कमल सोनी को इस बात की सूचना। जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत की।
कमल सोनी ने दो लोगों के नाम बताये हैं उनका कहना है की उनसे पैसों का लेनदेन है। शेयर बाज़ार के लेनदेन का मामला है एफआईआर दर्ज कराये जाने के बाद उन्होंने ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद फायर किया गया। उन्होंने कहा की उनका बेटा 35 लाख रूपये दे चुका है जबकि एक करोड़ रूपये की और मांग की जा रही है।

मामले में एडिशनल एसपी राकेश पांडरो का कहना है की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
20-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.