सागर- दुल्हन की आंखों में रह गए अधूरे सपने, 2 लाख कैश और बाइक की मांग ने तोड़ी शादी | SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के खुरई से दहेज लोभियों की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गईं। वरमाला हो चुकी थी, रिश्तेदार जश्न में डूबे थे, लेकिन अचानक दूल्हा पक्ष ने ऐसी मांग रख दी जिसने पूरे परिवार के सपनों को तोड़ दिया। आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने 2 लाख रुपए नकद और एक महंगी बाइक की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर विवाद बढ़ा और बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई।

 

मामला खुरई शहरी थाना क्षेत्र के भगवान दास चंदेल वार्ड का है। यहां निशा बंसल की शादी रायसेन जिले के बेगमगंज के गोपालपुरा निवासी सुरेंद्र बंसल से तय हुई थी। शादी समारोह पूरे उत्साह के साथ चल रहा था। बारात घर पहुंच चुकी थी, रिश्तेदार खुशी में डांस कर रहे थे और वर-वधु ने एक-दूसरे को माला पहनाकर वरमाला की रस्म भी पूरी कर ली थी।

 

 

लेकिन खुशियों के बीच अचानक माहौल बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान दूल्हे के पिता ने लड़की पक्ष के सामने 2 लाख रुपए नकद और एक महंगी बाइक की मांग रख दी। लड़की पक्ष ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान दूल्हा पक्ष के लोगों ने अभद्रता और मारपीट भी की। माहौल इतना बिगड़ गया कि दूल्हा पक्ष शादी छोड़कर बारात वापस लेकर चला गया।

 

परिवार के लोग लगातार समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। एक तरफ सजा हुआ मंडप था, दूसरी तरफ दुल्हन की आंखों में आंसू थे। जिन हाथों में मेहंदी रची थी, वे पूरी रात अपने जीवनसाथी का इंतजार करते रहे। अब पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर खुरई शहरी थाने पहुंचा है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 


By - sagar tv news
20-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.