Sagar - मयंक साहू हत्याकांड का आरोपी मनु सोनी गिरफ्तार, कटरबाज गैंग के सरगना के हाथ-पैर टूटे

 

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक माह पहले मयंक साहू की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 0001 गैंग के सरगना आरोपी मनु सोनी को पुलिस ने दबोच लिया।


पुलिस को इस बात की खबर मिली और रात करीब 2 बजे लेहदरा नाका के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर चढ़ा और गिरफ्तारी से बचने 50 फीट ऊपर से कूद गया, जिससे उसके हाथ व पैर में पांच फ्रैक्चर आए हैं। वहीं हत्याकांड का मुख्य आरोपी यश सोनी व ओम अहिरवार अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी मनु का इलाज कराया और शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

 

मोतीनगर पुलिस के अनुसार बाघराज वार्ड निवासी 23 वर्षीय आरोपी मनु सोनी ने महज 15 साल की उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। उसके खिलाफ 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या के 2, हत्या के प्रयास के 2, अपहरण के 2, शराब तस्करी, एमडी ड्रग्स, कटरबाजी सहित अन्य प्रकार के आपराधिक मामले शामिल हैं। एक-डेढ़ साल पहले तक आरोपी यश सोनी, उसका भाई जय सोनी, मनु सोनी और मृतक मयंक म साहू एक साथ ही रहते थे। इसी तिकड़ी ने बिच्छू गैंग बनाई। कभी 0007 तो कभी 0001, चूहा गैंग के रूप में सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। नशे में कटरबाजी व रंगदारी के ज्यादातर मामले में यही गैंग रही है

 

 

 

 

 

पुलिस को आरोपी ने बताया कि अपनी बहन व यश की मां की जमानत करानी थी। इंदौर की छप्पन दुकान से 20 ग्राम एमडी ड्रग्स ली थी। वहीं पुलिस को आशंका है तीनों आरोपी एक और हत्या करने के उद्देश्य से शहर वापस आए थे। आरोपी मनु ने फरारी के दौरान सोशल मीडिया पर मृतक मयंक साहू के साथी चेतन चौरसिया की हत्या करने की पोस्ट की थी। चेतन ने भी आरोपियों को चैलेंज दिया था।


By - sagar tv news
21-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.