पुरानी रंजिश पर आमने-सामने आये दो पक्ष, एक युवक का हुआ मर्डर, चाकू से ले ली जान

 

दो पक्षों के बीच लम्बे समय से तनातनी चल रही थी। रंजिश की वजह पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। जिसका अब खूनी अंजाम सामने आया है। दरअसल पुरानी बुराई पर एक युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला बोल दिया। उस पर चाकुओं से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से सामने आई है।
बताया जा रहा है की भागीरथपुरा इलाके में देर रात हुए विवाद के दौरान बदमाशों ने 26 साल के युवक विशाल उर्फ नानू वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान जाएं चली गई। मृतक और आरोपी के परिवारों के बीच रंजिश की बात सामने आई है।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा एमआर-4 में देर रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। मृतक विशाल उर्फ नानू वर्मा, अमन और हिमांशु नाम के आरोपियों के बीच लंबे समय से दुश्मनी चल रही थी। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान आरोपियों ने विशाल पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद आरोपी अमन और हिमांशु मौके से फरार हो गए।
फिलहाल पुलिस ने मर्डर का प्रकरण दर्ज कर लिया है वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।
मामले में एसीपी रुबीना मिज़वानी ने जानकारी दी।------


By - sagar tv news
21-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.