गेहूं में डालने वाली दवा सूंघने से चार बच्चों की बिगड़ी तबियत, एक बच्चे की गई जा-न,तीन का इलाज जारी

 


गेहूं में दवा डालने के बाद उन्हें सूंघना मसूम बच्चों के लिए घातक साबित हुआ है। एक साथ चार बच्चों की तबियत बिगड़ गयी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका आईसीयू में इलाज जारी है। हैरान करने वाली ये घटना दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के आनु गांव से सामने आई है।
बताया जा रहा है की गेहूं में डाली गई जहरीली दवा की दुर्गंध से चार बच्चे बीमार हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक बच्चे की जान चली गई। जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर है। जो फिलहाल आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उल्टियां होने के बाद बच्चों की मां को भी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

सुनील प्रजापति ने बताया की कमरे में 10 बोरी गेहूं रखा हुआ था। जिसे कीड़ों से बचाने उसमें जहरीली दवा डाली थी। इसी दवा की दुर्गंध से चारों बच्चे बीमार हो गए। शुक्रवार रात से उन्हें उल्टियां होने लगी। जिनमें 5 साल का धर्मेंद्र, रीना 3 साल, दिनेश 7 साल और दीपक 9 साल शामिल हैं। बताया गया की शनिवार सुबह जब चारों बच्चों की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें बांदकपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के बाद धर्मेंद्र प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य बच्चों का इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक बच्चों की मां को भी उल्टियां हो रही थी उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

मामले में डॉक्टर मधुर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की चार बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया था। जिसमें एक बच्चा पहले से मृत था। बाकी तीन बच्चों का इलाज चल रहा है।
पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।--


By - sagar tv news
21-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.