एमपी पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री, पीताम्बरा पीठ के किये दर्शन,वानखंडेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने पीताम्बरा पीठ के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की। वहीं वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। इसके बाद मुखयमंत्री ललितपुर के लिए रवाना हुए। दतिया पहुंचने के दौरान उनके साथ पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत प्रशासनिक अमला मौजूद था।
बता दें की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया पहुंचे थे। जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री विशेष विमान से दतिया एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत और अगवानी की। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे पीताम्बरा पीठ पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने मां बगलामुखी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने देश की सुख-समृद्धि शांति और जनकल्याण की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बताया गया की पीताम्बरा पीठ में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने अगले कार्यक्रम तहत ललितपुर रवाना हो गए थे। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई थी।------