सागर- कॉरिडोर पर 108 एम्बुलेंस खड़ी कर बेसुध सोते रहे दो कर्मचारी,मौके से वीडियो वायरल
एक मशहूर कहावत है की मस्तराम मस्ती में आग लग जाए बस्ती में, कभी न कभी आपने भी ये कहावत जरूर सुनी होगी। कुछ इसी तरह का एक नज़ारा सागर में भी देखने को मिला है। जहां शहर के एलिवेटेड कॉरिडोर पर रात के समय एक 108 एम्बुलेंस खड़ी हुई थी और दो कर्मचारी बेसुध होकर सो रहे थे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीरों में नज़र आ रहा है की एक कर्मचारी ड्राइवर की बाजू वाली सीट पर लेटा हुआ है जबकि दूसरा कर्मचारी पीछे वाली सीट पर सो रहा था। हैरानी की बात ये है की एम्बुलेंस का गेट और खिड़की का कांच खुला हुआ था। तस्वीरों में कैद होने वाला ये नज़ारा शनिवार की अल सुबह करीब चार बजे का बताया जा रहा है। जहां दोनों कर्मचारी आराम फरमाते नज़र आ रहे हैं।
सवाल दरअसल इसलिए क्योंकि 108 जैसी सेवा बेहद संवेदनशील मानी जाती है। आपातकाल स्थिति में इसका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। जिस तरह से कर्मचारी बेसुध होकर सो रहे थे। ऐसे में अगर उन्हें तत्काल जाना पड़ता तो क्या होता। उनके पास जाने के बाद भी वह आराम से गहरी नींद में सोते रहे।
सवाल उठना इसलिए भी लाजिमी है की 108 एम्बुलेंस की सेवा 24 घंटे निरंतर जारी रहती है। एम्बुलेंस को इस तरह से खड़ा कर दिया गया। ऐसे में मरीजों को अस्पताल कैसे पहुंचाया जा रहा होगा। क्या कर्मचारी शराब के नशे में थे। खैर इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये कोई पहली दफा नहीं बल्कि लापरवाही के कई और मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
वीडियो सामने आने के बाद ये देखना दिलचस्प होगा की सम्बंधित कर्मचारियों पर किसी तरह की कोई कार्यवाई की जाती है या नहीं।
खैर नींद में सोना कोई गुनाह नहीं है लेकिन जब आप आपातकालीन स्थितियों में अपना फ़र्ज़ निभा रहे हों तो इस तरह की लापरवाही नहीं की जा सकती क्योंकि ऐसा करना भारी पड़ सकता है।-