सागर का युवक प्रेमिका से शादी करने भगा कर ला रहा था रास्ते में बस से हुई टक्कर 3 की मौत
सागर का एक युवक अपनी शादी करने के लिए अपनी प्रेमिका को भगा ला रहा था की रास्ते में उसकी कार की बस से टक्कर हो गई जिसकी वजह से बॉयफ्रेंड उसकी मां और मामा की मौत हो गई, जबकि गर्लफ्रेंड और ड्राइवर घायल हैं। यह हादसा दमोह-जबलपुर हाईवे पर स्थित जबेरा के पुरेनहाऊ गांव के पास हुआ।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अखिलेश प्रजापति, उसकी मां सोना प्रजापति और मामा नत्थू प्रजापति के रूप में की गई है, जबकि रीना साहू और कार ड्राइवर राशिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक का परिवार सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था।
पुलिस जांच में सामने आया कि कटनी निवासी 20 वर्षीय रीना साहू और सागर जिले के शाहगढ़ निवासी अखिलेश प्रजापति के बीच सोशल मीडिया के जरिए परिचय हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। यह रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया। दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया।
पुलिस के अनुसार अखिलेश प्रजापति अपनी मां सोना प्रजापति और मामा नत्थू प्रजापति के साथ किराए की कार से कटनी पहुंचा था। योजना थी कि रीना को साथ लेकर वापस लौटेंगे और शादी करेंगे। रीना उनके साथ कार में बैठ गई। कार में शादी की एक चुनरी भी रखी हुई थी। दोनों शादी के इरादे से निकले थे।
लड़की को साथ लेकर लौटते समय कार काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। पुलिस का मानना है कि पकड़े जाने का डर या जल्दी पहुंचने की हड़बड़ी के कारण ड्राइवर ने रफ्तार कम नहीं की। दमोह-जबलपुर हाईवे पर जबेरा थाना क्षेत्र के पुरेनहाऊ गांव के पास सामने से आ रही एक बस से कार की सीधी भिड़ंत हो गई थी
पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और लड़की के परिजनों से संपर्क किया। देर रात जब रीना के परिजन जबेरा पहुंचे तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। परिजन और पुलिस जांच से पता चला कि रीना अपनी मर्जी से घर से निकली थी और अखिलेश के साथ शादी करने जा रही थी