Sagar- घर के किचन में निकला खतरनाक कोबरा, परिवार में मची दहशत

 

सागर शहर में एक घर के किचन में खतरनाक कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही परिवार के लोगों की नजर सांप पर पड़ी, घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

 

 

 

घटना सागर शहर के जलसा होटल के सामने स्थित करतार सिंह गुर्जर के मकान की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घर के किचन में अचानक परिवार के लोगों को एक खतरनाक कोबरा प्रजाति का सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही घर के लोगों के होश उड़ गए और पूरे घर में दहशत फैल गई।

 

 

 

परिजनों ने तत्काल स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद बबलू पवार मौके पर पहुंचे और सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

बताया जा रहा है कि कोबरा काफी फुर्तीला और खतरनाक था, जिसके कारण रेस्क्यू के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। करीब मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

 

 

 

 

स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि गर्मी और मौसम में बदलाव के कारण सांप और अन्य जीव-जंतु ठंडी और सुरक्षित जगहों की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में घबराने की बजाय तुरंत विशेषज्ञों को सूचना देना चाहिए

फिलहाल पकड़े गए कोबरा को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा। समय रहते रेस्क्यू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।


By - sagar tv news
22-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.