नेशनल हाईवे पर तेज रफ़्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 लोगों की गई जान, कई अस्पताल पहुंचे

 

नेशनल हाईवे पर दुखद हादसा हुआ, जहां मजदूरों से भरी हुई एक पिकअप और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में करीब 6 मजदूरों के जान जाने की पुष्टि की जा रही है। वहीं कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दिल दहला देने वाली घटना छिंदवाड़ा जिले से सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा था।

 


बताया जा रहा है की छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर टेमनी खुर्द के पास ये हादसा हुआ। हादसे का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार मजदूर दूर जा गिरे। हादसा इतना भयावह था की डेड बॉडी यहां-वहां बिखरी पड़ी हुई थी। सड़क खून से लाल हो गयी थी।

 


पिकअप में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। जिनमें 6 लोगों की जान जाने की बात सामने आई है। जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। जिन्हे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया है। जिनका इलाज किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। जहां राहत और बचाव कार्य किया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल खबर पढ़े जाने तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की गयी है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
22-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.