झमाझम बारिश के बाद क्षेत्र में हुआ जलभराव, पानी में करंट फैलने से 8 बकरों की गई जान
अचानक से मौसम में हुए बदलाव के बाद झमाझम बारिश देखने को मिली। जिस वजह से निचली बस्तियों में जल भराव की समस्या देखने को मिली। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं इसी बीच एक दुखद घटना भी सामने आई है। जहां पानी में करंट फैलने से करीब 8 बकरों की जान चली गयी। मामला उज्जैन जिले के केडी गेट क्षेत्र से सामने आया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। तत्काल इस बात की सूचना प्रशासन को दी गयी।
जानकारी के मुताबिक उज्जैन शहर में तेज बारिश होने की वजह से केडी गेट क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई। इलाके में कई जगह पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान एक दुखद घटना में करंट फैलने से करीब 8 बकरों की जान भी चली गई। जिससे लोगों में नाराज़गी देखने को मिली।
बताया जा रहा है की बारिश के पानी में किसी बिजली के तार या विद्युत उपकरण से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में आने से बकरों की मौके पर ही जान चली हो गई। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में फैले करंट और जलभराव को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल जांच कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।