साधु की जान जाने के बाद खोदी गई समाधि, बॉडी को भेजा अस्पताल, परिजनों ने मर्डर की जताई आशंका !
एक साधु की संदिग्ध जान जाने के बाद उन्हें समाधि दी गयी थी। लेकिन अब उनकी डेड बॉडी को समाधि खोदकर निकाला गया है। जिसके बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। दरअसल मृतक साधू के भाई ने मर्डर किये जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके खोदकर बॉडी निकाली गयी है। हैरान करने वाला ये मामला उज्जैन जिले के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से सामने आया है।
बताया जा रहा है की मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित मलानी बाबा की कुटिया में रहने वाले साधु गंगेश्वरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी थी। उनके निधन के बाद उन्हें कुटिया के पीछे समाधि दे दी गई। लेकिन इस मामले में मोड़ तब आया जब साधु के भाई ने मर्डर की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।
चिमनगंज मंडी पुलिस के मुताबिक जावरा के पीपली बाजार निवासी अनिल जोशी ने बीते 17 जून को शिकायत दर्ज कराई थी की उनके भाई सुनील जोशी ने संन्यास लेने के बाद गंगेश्वरी महाराज नाम धारण कर लिया था। वे मंगलनाथ क्षेत्र की मलानी बाबा कुटिया में रहते थे। भाई का कहना है की करीब 10 दिन पहले उनकी अपने भाई सुनील से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद आने लगा और उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया।
जब वह भाई की तलाश में उज्जैन पहुंचे, कुटिया और आसपास के लोगों से जानकारी ली तो उन्हें बताया गया की गंगेश्वरी महाराज का करीब 10 दिन पहले निधन हो गया था और उन्हें कुटिया के पीछे ही समाधि दे दी गई थी। जिसके बाद परिजनों को हैरानी हुई। उन्हें मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए मर्डर की आंशका जताई।
इसके बाद पुलिस ने समाधि खुदवा कर डेड बॉडी को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।