Sagar- शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा ! बीच सड़क पर मचाया तांडव, राहगीरों पर फेंके पत्थर

 

सागर शहर में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शराबी युवक ने बीच सड़क पर ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा किया कि राहगीरों की सांसें थम गईं। सड़क पर अचानक शुरू हुए इस हंगामे ने कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। मामला कलेक्टर कार्यालय के पास स्थित पीलीकोठी घाटी का है, जहां नशे में धुत एक युवक ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक कभी हाथ में पत्थर लेकर राह चलते लोगों को धमकाता नजर आ रहा है, तो कभी बाइक सवारों की तरफ पत्थर फेंकता दिखाई दे रहा है।

 

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक की हरकतें इतनी अजीब और खतरनाक थीं कि लोगों ने डर के कारण अपने रास्ते बदल लिए। सड़क से गुजर रहे कई वाहन चालकों ने अपनी रफ्तार धीमी कर दी। कुछ देर के लिए वहां मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर अचानक यह सब क्या हो रहा है। हैरानी की बात तब हुई जब युवक सड़क के बीचों-बीच जाकर लेट गया। उसकी इस हरकत से यातायात पूरी तरह प्रभावित होने लगा और सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। उत्पात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

 

 

 

 

राहगीरों की मदद से पुलिस ने युवक को सड़क से हटाया और हालात को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि युवक इतनी ज्यादा नशे की हालत में था कि वह अपना नाम तक ठीक से नहीं बता पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और सड़क पर यातायात फिर से सामान्य कराया। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाओं पर कैसे रोक लगेगी?


By - sagar tv news
22-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.