तेज आंधी-तूफ़ान ने मचाया कहर, छात्रावास के टीनशेड हवा में उड़े, जर्जर भवन बन सकता है घातक !

 

तेज आंधी-तूफ़ान ने जमकर कहर मचाया, इस दौरान प्रशासन और शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही भी उजागर हुई है। दरअसल तेज आंधी-तूफान के दौरान जर्जर बालक छात्रावास की छत के टीन हवा में उड़ गए। साथ ही कुछ टीन शेड जाकर बिजली की हाईटेंशन लाइन में भी जाकर टकरा गए। इसके अलावा बिजली के तार भी टूट गए। घटना एमपी के सिवनी छपारा से सामने आई है। जहां आंधी-तूफ़ान से लोगों का जन जीवन प्रभावित हुआ। टीनशेड उड़ने के अलावा छात्रावास में अंदर रखा हुआ सामान भी खराब हो गया।
गनीमित की बात ये है की जिस समय ये घटना हुई तब छात्रावास खाली थी। जिससे कोई जनहानि नहीं हो पाई। बताया गया की छात्रावास लम्बे समय से जर्जर था। जिसे सुधारा नहीं गया। न ही किसी तरह की कोई मरम्मत की गयी। इस दौरान बड़ी घटना भी हो सकती थी।

 

 

बताया जा रहा है की मौसम में हुए बदलाव के बाद तेज आंधी-तूफान चलने से बालक छात्रावास की छत पर लगा टीन शेड उखड़कर हवा में उड़ गया। जहां कुछ टीन बिजली के तारों में जाकर फंस गए। जबकि कुछ हवा में उड़ते हुए दूर जाकर गिरे। छात्रावास के अंदर रखे पलंग, गद्दे और अन्य सामान भी खराब हो गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक यह भवन करीब 40 साल से ज्यादा पुराना है। वर्तमान में अनुसूचित जाति वर्ग के बालक छात्रावास के रूप में उपयोग किया जा रहा था। शैक्षणिक सत्र समाप्त होने के कारण छात्रावास खाली था। जिस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

 

 

इसके बाद भी अगर जर्जर छात्रावास के भावन का संचालन किया जाता है यहां पर अगर आगे भी अनदेखी की जाती है छात्रावास की मरम्मत नहीं कराई गयी तो परिणाम और भी गंभीर हो सकते हैं। देखने वाली बात होती है की छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है इसी तरह आगे संचालन होगा। घटना के बाद भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 


By - sagar tv news
22-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.