Sagar -जंगल में युवक का टाइगर से हुआ सामना देखते ही लगाई दौड़ लेकिन ले जाना बड़ा अस्पताल

 

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम मुहली पटना में सोमवार को बाघ के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार, मुहली पटना निवासी 31 वर्षीय सुदामा यादव सुबह घर से पशुओं के लिए चारा लेने निकला था। वह गांव के पास स्थित बाड़े की ओर पहुंचा, तभी उसकी नजर झाड़ियों में छिपे एक बाघ पर पड़ी। बाघ को देखते ही सुदामा ने जान बचाने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन बाघ ने उसका पीछा करते हुए पीछे से हमला कर दिया।

 


हमले के दौरान बाघ ने पहले उसका हाथ जबड़े में दबोच लिया। सुदामा ने किसी तरह खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन बाघ ने उसकी पीठ पर भी पंजों से वार कर दिए। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों की आवाज सुनते ही बाघ जंगल की ओर भाग गया।


घायल सुदामा को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसके हाथ और पीठ पर गहरे घाव हैं, जिनमें करीब 10 टांके लगाए गए हैं।

 


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद से गांव के लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

 


By - sagar tv news
22-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.