पिता के पीछे-पीछे गया था पांच साल का मासूम, पांच दिन बाद तीन हिस्सों में मिला बच्चा !
एक पांच साल का मासूम बच्चा अपने पिता के पीछे-पीछे जंगल की तरफ गया। कुछ समय बात पिता तो वापस लौट आये लेकिन बेटा नहीं लौटा। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गयी। लेकिन करीब पांच दिनों तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद अब जंगल में उसकी तीन टुकड़ों में डेड बॉडी पड़ी हुई मिलने से सनसनी फ़ैल गयी।
दुखद मामला एमपी के डिंडौरी जिले के करंजिया थाना क्षेत्र के तरेरा गांव से सामने आया है। बच्चे की जान आखिर गयी कैसे। उसके साथ ऐसा क्या हुआ होगा। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। फिलहाल उसकी डेड बॉडी को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया था। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है की करंजिया थाना क्षेत्र के तरेरा गांव से पांच दिन पहले लापता हुए पांच साल के बच्चे की बॉडी जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। मासूम के लापता होने के बाद से करंजिया पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन पांच दिनों बाद जंगल में वह इस हाल में पड़ा मिला तो सनसनी फ़ैल गई।
बताया गया की मासूम अपने पिता के पीछे-पीछे जंगल में चला गया था। परिजनों को लगा की वह पिता के साथ ही है। लेकिन जब पिता अकेले लौटे तो गुमशुदगी का पता चला। जिसके बाद उसकी तलाश की गयी। पुलिस टीमें भी उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जहां जंगल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर उसकी बॉडी तीन टुकड़ों में पड़ी मिली।
फिलहाल ये कहना मुश्किल है की बच्चे का मर्डर किया गया है। या उसके साथ कोई दुर्घटना हुई है। पुलिस हर पहलु से जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। करंजिया पुलिस मामले में बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।------