सागर- राहतगढ़ में कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष जनसुनवाई 23 जून को, मौके पर मौजूद रहेंगे अधिकारी

dm sagar

सागर- राहतगढ़ में कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष जनसुनवाई 23 जून को, मौके पर मौजूद रहेंगे अधिकारी

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल द्वारा राहतगढ़ में 23 जून दिन मंगलवार को विशेष जनसुनवाई का आयोजन जनपद पंचायत राहतगढ़ में प्रात 11 बजे से किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणजन अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के समक्ष रख सकेंगे। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई की जाएगी। मौके पर ही संबंधित विभागों के जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों को गंभीरता से लिया जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ तुरंत प्रदान किया जाए। इस पहल से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही उनकी शिकायतों का समाधान हो सकेगा। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने राहतगढ़ क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस विशेष जनसुनवाई में अधिक से अधिक उपस्थित होकर जनसुनवाई का लाभ लें।


By - sagar tv news
23-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.