खेत में गई गेंद, फिर डंडे और राइफल से फायरिंग से गांव में दहशत, क्रिकेट की बॉल बनी बवाल की वजह!

 


क्रिकेट... जिसे जेंटलमैन गेम कहा जाता है, वही खेल ग्वालियर के एक गांव में अचानक दहशत की वजह बन गया। एक छोटी सी क्रिकेट बॉल को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। घटना के बाद पूरे गांव में डर और तनाव का माहौल है। मामला एमपी के ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के चकरायपुरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक गांव के मैदान में आबिद खान अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान एक शॉट लगने पर गेंद पास में स्थित एक खेत में चली गई।

बताया जा रहा है कि जब आबिद खान गेंद लेने खेत पर पहुंचे, तो वहां मौजूद कल्ला राजावत, राहुल राजावत, अंकित और छोटे से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि गेंद मांगने पर विवाद बढ़ा और गाली-गलौच शुरू हो गई। मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि विरोध करने पर आबिद के साथ डंडों से मारपीट की गई। जब आबिद का भाई आसिम बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो स्थिति और बिगड़ गई।

आरोपों के मुताबिक राहुल घर के अंदर गया और अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर वापस आया। इसके बाद कथित तौर पर दो फायर किए गए। गोलियों की आवाज सुनते ही दोनों भाई जान बचाकर वहां से भागे और खुद को सुरक्षित किया। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर राइफल जब्त कर ली है। साथ ही हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन घटना के बाद गांव के लोगों में भारी दहशत है। ग्रामीणों ने मामले में सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक छोटी सी बात अगर गुस्से में बदल जाए, तो उसके नतीजे कितने खतरनाक हो सकते हैं, यह घटना उसी की एक बड़ी मिसाल बन गई है।


By - sagar tv news
23-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.