Sagar- राहतगढ़ पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत! वनेनी घाट को पर्यटन हब बनाने का ऐलान SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के राहतगढ़ में आज राजनीतिक और विकास गतिविधियों का माहौल देखने को मिला, जब मध्य प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नगर पहुंचे। मंत्री के दौरे के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा के साथ कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के आगमन पर नगर में भव्य स्वागत किया गया। वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद दीपक जैन और उनके साथियों ने विशाल वाहन रैली और डीजे के साथ उनका स्वागत किया। भोपाल तिराहे पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।

 

 

स्वागत कार्यक्रम के बाद मंत्री सबसे पहले नगर के प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में टीन शेड, फर्श निर्माण और बाउंड्री वॉल निर्माण की घोषणा भी की। इतना ही नहीं, मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थान है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं।

 

 

इसके बाद मंत्री अपने काफिले के साथ वनेनी घाट पहुंचे और वहां चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने धर्मशाला भवन, सीसी फर्श और अन्य शेष निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आने वाले समय में वनेनी घाट को एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां स्थित 11वीं शताब्दी का भगवान विश्वनाथ मंदिर और प्रसिद्ध 108 शिवलिंग श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। अब देखना होगा कि वनेनी घाट को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की यह योजना जमीन पर कितनी तेजी से आकार लेती है।

 

 


By - sagar tv news
23-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.